हेलो दोस्तों क्या आप ने भी अपना ब्लॉग शुरू किया है।  फिर तो आपको मालूम ही होगा। आपको अपने ब्लॉग पर नियमित अंतराल पर आर्टिकल लिखकर पोस्ट भी करना  होता है।  ब्लॉगिंग में नए होने के कारण अगर आप नियमित अंतराल पर पोस्ट डालने में असमर्थ  महसूस करते हैं।  तो आपको हमारी पोस्ट ब्लॉगर ब्लॉग की पोस्ट शेड्यूल कैसे करें | ब्लॉग पोस्ट शेड्यूल करने का तरीका , पढ़कर  आप बड़ी आसानी से अपने ब्लॉग पर नियमित अंतराल पर पोस्ट पब्लिश कर सकते हैं।

नियमित अंतराल पर पोस्ट पब्लिश करने के  फायदे  जैसे-जैसे ब्लॉगिंग में आप आगे बढ़ते जाएंगे  वैसे वैसे आपको नजर आने लगेगी।  इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।


Postt-schedule-kaise-kare
Blog post schedule kare 








ब्लॉग पोस्ट शेड्यूल क्या है




 एक ब्लॉगर को अपने ब्लॉग पर नियमित एक तय समय पर पोस्ट लिखकर उसे पब्लिश करना होता है।  पर ब्लॉगर भी एक आम इंसान ही होते हैं।  उन्हें ब्लॉगिंग के अलावा भी बहुत सारे निजी एवं परिवारिक काम भी करने होते हैं। 

ऐसे में कभी-कभी उनको अपने पोस्ट पर आर्टिकल पब्लिश करने में देरी भी हो सकती है।  अपने ब्लॉग पर एक निश्चित तय समय पर आर्टिकल पब्लिश करने के लिए।  हम ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर दिए गए पोस्ट शेड्यूल  की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं।

पोस्ट शेड्यूल ऑप्शन मे हम अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए आर्टिकल पहले से लिख कर रखते हैं।  उसके बाद हम  उसमें डेट और टाइम सेट करते हैं।  आपको जिस डेट में और जिस समय पर अपनी पोस्ट पब्लिश करनी है।  उसे सेट कर अपने पोस्ट को पब्लिश कर सकते हैं।

 इससे आपकी पोस्ट आपके मनचाहे डेट और समय पर  अपने आप ही ऑनलाइन पब्लिश हो जाती है।  इस विधि का प्रयोग लगभग सारे ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर  करते हैं।  आपको भी इसका प्रयोग जरूर करना चाहिए।


ब्लॉग पोस्ट शेड्यूल क्यों करें


 ब्लॉगिंग करते समय कई बार ऐसा भी होता है।  जब आपको अपने निजी , परिवारिक और कार्यालय के कार्य के बीच सामंजस्य ना बैठा पाने के कारण । आपको ब्लॉग के लिए आर्टिकल लिखने का समय नहीं मिल पाता है।

 इसका नतीजा यह होता है। कि आप अपने ब्लॉग पर  एक नियमित अंतराल पर  पोस्ट पब्लिश करने  मैं असफल हो जाते हैं।  जो कि आपके ब्लॉग के लिए यह  बिलकुल भी अच्छी बात नहीं होगी।

 यह बात ना सर्च इंजन को अच्छी लगती है। और ना ही तो आपके  रीडर्स को अच्छी लगती है।  कोई रीडर्स जब आपके ब्लॉग को फॉलो करता है। तब उसे आपके ब्लॉग पर नई पोस्ट का  इंतजार रहता है।

 पर अगर आपने अपने तय समय पर  कोई भी ब्लॉग पोस्ट पब्लिश नहीं किया  है।  तो आपके रीडर्स को  एक गलत संदेश जाएगा।  उन्हें लगेगा आप अपने ब्लॉग पर नियमित नहीं है।  अपने ब्लॉगिंग को लेकर आप सीरियस नहीं है। इस तरह से उनके मन में आपके ब्लॉग के प्रति एक गलत छवि बनने लगेगी।

 इसीलिए हर ब्लॉगर को कोशिश करनी चाहिए।  उन्हें जब भी समय मिले  कुछ आर्टिकल लिखकर  अपने पास रख ले।  फिर उन  आर्टिकल को ब्लॉग पोस्ट के रूप में मनचाहा date और time मैं पब्लिश करने के लिए पोस्ट शेड्यूल  सेट करें।



ब्लॉग पोस्ट शेड्यूल करने के फायदे


  1. आपके ब्लॉग पोस्ट नियमित  एवं तय समय पर पब्लिश होती है।
  2. ब्लॉग पोस्ट समय पर  publish  ना कर पाने के डर से मुक्त रहता है।
  3. आप पहले से ही कई आर्टिकल लिखकर  अपने पास रखते हैं।
  4. आपके ब्लॉग के रीडर्स को  आप एक जिम्मेदार  लेखक ब्लॉगर लगते हो।
  5. रीडर्स को बार-बार  नए पोस्ट के लिए ब्लॉग पर आने की जरूरत नहीं होती है।  वह तय समय पर आकर नई पोस्ट को  पढ़ सकते हैं
  6. सर्च इंजन को भी आपके ब्लॉग पोस्ट को crawl  करने में आसानी होती हैं।
  7. आप अपने निजी और परिवारिक कार्यों  के लिएआसानी से समय को मैनेज कर सकते हो।
  8. एक ही समय पर ब्लॉग के पोस्ट publish  होने के कारण। seo  और रीडर्स  एक्सपीरियंस अच्छा रहता है।

Blog- ki-basic- settings- kaise- kare

Blog-ke-liye-copyright-image-kaise-banaye

On-page-seo-kya-h

ब्लॉगर ब्लॉग की पोस्ट शेड्यूल कैसे करें 



सबसे पहले आप  किसी भी ब्राउज़र में  अपने ब्लॉगर अकाउंट में sign in  करें।  अब आपके सामने हैं ब्लॉगर के डैशबोर्ड  खुल जाएगी।
अब आपको  डैशबोर्ड में से  अपने ब्लॉग को सिलेक्ट कर लेना है।  ब्लॉग को सेलेक्ट कर नई पोस्ट पर क्लिक करें।  अब आपके सामने ब्लॉगर  का पोस्ट एडिटर  पेज खुल जाएगी।
          

             
Post-editor-settings


                     

 पोस्ट एडिटर के दाहिनी और  सेटिंग के ऑप्शन पर। क्लिक करें। अब आपके सामने पोस्ट सेटिंग की पेज खुल कर सामने आ जाएगी।
 अब आपको published on  पर क्लिक करना है। published on  पर क्लिक करते ही आपके सामने एक और पेज खुलेगी।

2Post-publish-schedule







 इस पेज पर आपको published on के नीचे  दो ऑप्शन। मिलेंगे। पहला Automatic  एवं दूसरा set date and time .  आप दूसरे ऑप्शन में यानी set date and time  पर क्लिक कीजिए।


Post-schedule-settings










 उसके नीचे आपको date और time भी  सेट करना है।  आप अपने पोस्ट को लिख लेने के बाद।  आप अपने पोस्ट को  मनचाहा डेट पर publish  करने के लिए।  यहां दिए गए date and time  से उसे सेट कर सकते हैं।

आपने सफलतापूर्वक अपने ब्लॉग पोस्ट के publish डेट को schedule  कर दिया है।  अब आप देखेंगे जिस date और time  को आपने post schedule  सेट किया है।  उस तारीख और समय में आपकी पोस्ट ऑटोमेटिक पब्लिश हो जाएगी।


निष्कर्ष


आज आपने ब्लॉग के एक इंर्पोटेंट फीचर के बारे में सीखा।  जिसमें आपको अपने लिखे ब्लॉग पोस्ट को आगे की किसी भी तारीख या समय पर post schedule करने का तरीका के बारे में जानकारी मिली।  उम्मीद करता हूं अब आप आसानी से अपने लिखें ब्लॉग पोस्ट को। फ्यूचर डेट एंड टाइम के लिए post schedule  आसानी से कर पाएंगे।

 दोस्तों अगर आप लोगों को मेरी पोस्ट ब्लॉगर ब्लॉग की पोस्ट शेड्यूल कैसे करें | ब्लॉग पोस्ट शेड्यूल करने का तरीका पर दी गई जानकारी महत्वपूर्ण लगी हो तो।  इसे अपने ब्लॉगर दोस्तों और सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें।  धन्यवाद।