दोस्तों अगर आपने भी  अभी-अभी अपना नया ब्लॉग बनाया है। तो यह पोस्ट आपके लिए काफी मददगार होने वाली है। आज की पोस्ट में हम ब्लॉग पोस्ट को एडिट करने के बारे में जानेंगे।  आपने भी महसूस किया होगा कभी-कभी हमें अपने प्रकाशित ब्लॉग पोस्ट में कुछ बदलाव करने की जरूरत महसूस होती है।  मगर जानकारी ना होने के कारण। आप अपने ब्लॉग पोस्ट पर  कोई बदलाव करने में खुद को असमर्थ पाते हैं । ऐसे में हमारी आज की पोस्ट ब्लॉगर ब्लॉग पोस्ट को संपादन, edit  कैसे करें?  पढ़कर आप अपने ब्लॉग पर आसानी से कुछ बदलाव ( edit )कर सकते हैं।


Boger-post-edit-kaise-kare
Bloger post editing




ब्लॉग पोस्ट एडिट क्या है?



 किसी ब्लॉग पोस्ट को एक बार लिख लेने के बाद।  उसमें किसी भी प्रकार की  सामग्री को जोड़ना , संशोधन  करना या सुधार की प्रक्रिया को  ब्लॉग पोस्ट  संपादन या एडिट ( edit) कहते हैं।

 किसी भी ब्लॉग पोस्ट को लिखने के बाद उसमें  सुधार या परिवर्तन करने की आवश्यकता कभी भी हो सकती है।  यह सुधार व्याकरण संबंधित,  नई जानकारी ,  लिखावट में अशुद्धियां या फिर आर्टिकल मैं कोई बदलाव भी हो सकती है।




ब्लॉग पोस्ट को संशोधन या एडिट क्यों किया जाता है?



एक ब्लॉग पोस्ट को संशोधन या एडिट करने की जरूरत इसलिए पड़ती है। ताकि हम अपने रीडर्स को सही और अप टू डेट जानकारी मुहैया करा सके।

सोचिए अगर हमारे ब्लॉग पर किसी तरह की कोई गलत या पुरानी जानकारी दी गई हो। और जिसे तत्काल सुधारना जरूरी हो । अगर हमारे रीडर्स ने इन आर्टिकल को पढ़ा होगा। तो उनके मन में हमारे ब्लॉग के प्रति गलत धारणाएं बन जाएगी।

 इसकी वजह से हो सकता है हम अपने रीडर्स को हमेशा के लिए खो दें। क्योंकि रीडर्स को जहां गलत और पुरानी जानकारी मिलती हो। वो फिर से उस ब्लॉग पर आना पसंद नहीं करेंगे। इसीलिए हमें अपने ब्लॉग पोस्ट में सही जानकारी के साथ जरूरी परिवर्तन या एडिट कर लेना चाहिए।


ब्लॉगर ब्लॉग की पोस्ट शेड्यूल कैसे करें | ब्लॉग पोस्ट शेड्यूल करने का तरीका

पोस्ट url को seo फ्रेंडली क्यों और कैसे बनाएं?

Bloger blog post me dusre post ki link kaise add kare 


संपादन editing के समय महत्वपूर्ण बातें


ब्लॉग पोस्ट की  जानकारियों को अपडेट करने के साथ हमें ब्लॉग की कई और भागो मैं एडिटिंग करनी होती है। ब्लॉग पोस्ट संपादित edit करते समय, आपको कुछ महत्तवपूर्ण चीजें ध्यान में रखनी चाहिए:


वर्तनी( spelling) और व्याकरण : पहली बार  आर्टिकल लिखते वक्त हम कई बार गलतियाँ कर सकते हैं।  जल्दबाजी में ब्लॉग लिखने के प्रयास में कई बार हम  स्पेलिंग और व्याकरण में गलती कर जाते हैं।  अपने लिखे हुए पोस्ट को दोबारा पढ़ें और वर्तनी और व्याकरण की गलतियों को सुधारें।

 समानांतर शब्द : आप  अपने आर्टिकल में जिस विषय पर लिख रहे हैं,  उस विषय के लिए  लिखे आपके लेख में  ऐसे कई शब्द हो सकते हैं।  जिसके बदले आप और भी बेहतर और  समानांतर शब्द का प्रयोग कर सकते हैं।  ऐसे शब्द आपके आर्टिकल को और भी रोचक बनाने में मददगार हो सकते हैं। 

विस्तृत वर्णन :  आपकी आर्टिकल के कुछ भाग ऐसे भी हो  सकते हैं।  जिन्हें और भी विस्तार से लिखने की जरूरत होती है। जिससे उस विषय के बारे में अपने रीडर्स को  विस्तार पूर्वक वर्णन कर पाए।

 एक विस्तारपूर्वक लिखी गई पोस्ट  अपने पाठकों को  उस विषय के बारे में अच्छी जानकारी प्रदान करता है।   इसका अच्छा प्रभाव पाठकों पर पड़ता है।  और वे बार-बार आपके पोस्ट में आना पसंद करेंगे।

संबंधित जानकारी :  कभी-कभी आर्टिकल लिखते समय हम  आर्टिकल के कुछ भागों में  जरूरत से ज्यादा जानकारियां शामिल कर देते हैं।   ऐसी जानकारियां जोकि हमारे पोस्ट के विषय से रिलेटेड और जरूरी नहीं होती है।

ऐसे में हमें  आर्टिकल में लिखें उन बेवजह की लिखी गई जानकारियों को  संपादित करना चाहिए या तो फिर  हटा देना चाहिए।  आर्टिकल में बेवजह की जानकारियां  अच्छी आर्टिकल को नीरस बना सकता है।

सरल भाषा :  हमारे ब्लॉग को हर तरह के पाठक पढ़ेंगे इस बात को ध्यान में रखते हुए।जितना संभव हो  सके , सरल भाषा का उपयोग करें ताकि आपका लक्षित दर्शक आसानी से समझ सके।

 हमेशा ध्यान रखें हम आर्टिकल अपने पाठकों के लिए लिखते हैं।   अगर पाठकों को हमारी। पोस्ट की भाषा। समझ ही नहीं आएगी। तो वह आर्टिकल को कैसे समझ पाएगी?  इसका  सीधा असर असर हमारे ब्लॉग के  ट्रैफिक  पर पड़ सकता है।

चित्र या ग्राफिक्स :  अपने आर्टिकल को। बेहतर समझाने के लिए विजुअल्स का उपयोग करके आप अपने कंटेंट को और अधिक रोचक बना सकते हैं।

आर्टिकल को रोचक बनाने के लिए आर्टिकल के  विषय से रिलेटेड चित्र picture  का प्रयोग करना सही माना जाता है। 

शीर्षक और उपशीर्षक : आर्टिकल में  इनका उपयोग करके आप अपने कंटेंट को  सर्च इंजन और रीडर्स दोनों के लिए अनुकूल बना सकते हैं।  जहां सर्च इंजन को पोस्ट को समझने में आसानी होती है। वही  रीडर्स को  उस पोस्ट को पढ़ने और समझने में  आसानी होती है।

हाइपरलिंक : आपके आर्टिकल से रिलेटेड  आपके पास जो संदर्भ हैं, उनको हाइपरलिंक करें ताकि पाठक और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें

एसईओ : यदि आप अपने ब्लॉग पोस्ट को सर्च इंजन में रैंक कराना चाहते हैं तो कीवर्ड, मेटा विवरण, और एसईओ का ध्यान रखें।


ब्लॉग पोस्ट को संपादित edit  करते समय धैर्य और ध्यान से काम करें, ताकि आपके पाठकों को बेहतर और  सटीक जानकारी प्राप्त हो।

ब्लॉग में सोशल शेयर बटन कैसे लगाएं | social share button for bloger blog

अपने ब्लॉग वेबसाइट के लिए bigrock से डोमेन कैसे खरीदें




 पोस्ट को संपादन edit  कैसे करें


ब्लॉगर पर ब्लॉग पोस्ट को संपादित करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने ब्लॉग पोस्ट को एडिट कर सकते हैं:


लॉगिन करें :


सबसे पहले Blogger.com पर जाएं और अपने जिस Gmail खाते से अपना ब्लॉग बनाया है उससे लॉगिन कर ले।


डैशबोर्ड :


लॉगिन करने के बाद आप अपने डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आपको बाई औरअपने ब्लॉग की सूची दिखेगी।

Bloger dashbord



ब्लॉग चुनें :


अब आपको ब्लॉगर के डैशबोर्ड से अपने उस ब्लॉग को सिलेक्ट करना है जिसे आप संपादित करना चाहते हैं, उस ब्लॉग को चुनें।


select blog fron dashbord





पोस्ट सेलेक्ट करें :


आपके सामने आपके ब्लॉग पोस्ट की लिस्ट  दिखाई जाएगी। अब आपको अपने ब्लॉग पोस्ट के लिस्ट में से उस ब्लॉग पोस्ट को सिलेक्ट करना है  जिसमें आप कोई परिवर्तन या एडिट करना चाहते हैं। 

 




बदलाव  करें :

अब आप पोस्ट एडिटर मोड में पहुंच जाएंगे। यहां पर आप अपने कंटेंट में किसी भी तरह बदलाव कर सकते हैं। अब आपको अपने पोस्ट पर जो भी चेंज करनी हो या फिर कुछ ऐड करना चाहते हो उसे एडिट कर ले।


Bloger post editor
Bloger post editor



बदलाव सेव करें :


संपादन करने के बाद, दाईं ओर "अपडेट" करें या "सहेजें" बटन पर क्लिक करें। अगर आप अभी प्रकाशित नहीं करना चाहते तो "सेव" पर क्लिक करें। अगर एडिट के बाद पोस्ट को फिर से प्रकाशित करना चाहते हैं तो "अपडेट" पर क्लिक करें।


Post edit and save



परिवर्तनों या एडिट से पहले या बाद में पोस्ट का पूर्वावलोकन देखने के लिए "पूर्वावलोकन" बटन eye के निशान वाले बटन पर क्लिक करें।


सारांश


क्या प्रकाशित ब्लॉग पोस्ट में कोई बदलाव या परिवर्तन किया जा सकता है?

जी हां बिल्कुल ब्लॉग पोस्ट के प्रकाशित पोस्ट में बदलाव किया जा सकता है।


आज आपने सीखा ब्लॉगर के ब्लॉग पोस्ट में प्रकाशित ब्लॉग पोस्ट मे कोई बदलाव या परिवर्तन करना हो तो उसे कैसे संपादन या एडिट किया जा सकता है।


 उम्मीद करता हूं अब आप लोग मेरी पोस्ट ब्लॉगर ब्लॉग पोस्ट को संपादन, edit कैसे करें? पढ़कर आसानी से अपने ब्लॉग पोस्ट को एडिट कर सकते हैं। आप लोगों को मेरी आर्टिकल पर बताई गई जानकारियां अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें।