हर ब्लॉगर को अपने शुरुआती दिनों में जाने अनजाने कुछ ना कुछ blogging mistakes का सामना करना पड़ता है। 

इन गलतियों के कारण उन्हें अपने ब्लॉगिंग सफर में सफलता प्राप्त करने में कुछ समय लग जाता है। और जब उन्हें अपनी इन गलतियों के बारे में पता चलता है। तब वे सोचते हैं कि काश मुझे इन गलतियों के बारे में पहले से कुछ जानकारी होती।

दोस्तों आज की हमारी पोस्ट इसी विषय पर है। जिसमें मैं आपको 10 blogging mistakes in hindi  के बारे में बताऊंगा। जो अक्सर नए ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर करते हैं , इसे अच्छी तरह समझ कर आपको इन गलतियों से बचना चाहिए। ताकि आप अपने ब्लॉग को सफल बना सकें।






blogging mistakes in hindi  इन गलतियों से बचना चाहिए।
Blogging mistakes


अन्य प्रोफेशन की तरह ब्लॉगिंग में भी मिस्टेक्स होना और उसका करेक्शन करना संभव है। एक नए ब्लॉगर द्वारा गलतियां करने की संभावना अधिक होती है। क्योंकि उसे बहुत सारी चीजों के बारे में जानकारी नहीं होती है।  


 इन गलतियों की वजह से ना तो उनके पोस्ट सर्च रिजल्ट में अच्छी रैंक हासिल कर पाते हैं। और ना ही रीडर्स को अपनी ओर आकर्षित कर पाते हैं। इसका असर ब्लॉग की सफलता पर भी पड़ता है। आइए जानते हैं 10 गलतियों के बारे मे जिससे हर ब्लॉगर को बचना चाहिए।



 ब्लॉगिंग मिस्टेक्स जिस से बचना चाहिए





ओरिजिनल कंटेंट ना लिखना -- बहुत सारे नए ब्लॉगर जब ब्लॉगिंग शुरू करते हैं। तो खुद से कंटेंट लिखने के बजाय वह किसी दूसरे ब्लॉगर के कंटेंट को कॉपी करके अपने पोस्ट में पब्लिश कर देते हैं।

 उन्हें यह कॉपी पेस्ट का काम बहुत आसान लगता है। पर इसका सबसे बड़ा नुकसान उन्हें यह होता है। कि वह लिखना सीख नहीं पाते हैं। उन्हें कभी भी दूसरे ब्लॉग से कॉपीराइट के मामले का सामना करना पड़ सकता है। 

उन्हें इसकी जानकारी ना हो पर गूगल ऐसे कॉपी पेस्ट आर्टिकल को तुरंत पहचान लेता है। और उसी तरह उनके ब्लॉग को दंडित भी कर सकता है।

अपने ब्लॉग को सफल बनाने के लिए आपको खुद से रिसर्च करके आर्टिकल लिखनी होगी। आपकी खुद की लिखी हुई आर्टिकल निश्चित तौर पर औरों से अलग और यूनिक होगी।



SEO की अनदेखी करना -- ब्लॉगिंग में SEO का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। एक अच्छी तरह SEO का इस्तेमाल की हुई ब्लॉग पोस्ट गूगल में अच्छी रैंक पाने में सफल रहती है।  

पर एक नए ब्लॉगर को ब्लॉगिंग के शुरुआत में इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। जानकारी के अभाव में काफी मेहनत करके वह आर्टिकल लिखते है। पर उस आर्टिकल के गूगल के सर्च रिजल्ट में अच्छी रैंकिंग हासिल ना करने की वजह से मायूस भी हो जाते हैं।

ब्लॉग पोस्ट के अच्छी रैंकिंग के लिए यह जरूरी है कि SEO का सही उपयोग अपने ब्लॉग और आर्टिकल में किया जाए। इसके लिए आपको seo की थोड़ी बहुत जानकारी अवश्य होनी चाहिए।



वर्तनी और व्याकरण की अशुद्धियां -- जब भी कोई नया ब्लॉगर आर्टिकल लिखता है। जल्दी से जल्दी आर्टिकल को पूरा करने के चक्कर में वह अपने वर्तनी और व्याकरण की अशुद्धियों को नजरअंदाज कर देता है। उसका पहला लक्ष्य होता है जल्दी से जल्दी पोस्ट को पब्लिश कर देना।

पर यही गलतियां ब्लॉग के पाठकों को उनके ब्लॉग से दूर कर देता है। पाठकों को यही लगता है के लेखक इस ब्लॉग के प्रति सीरियस नहीं है। यह लेखक के अनप्रोफेशनल रवैया को दर्शाता है। इससे ब्लॉग के पाठक दोबारा पोस्ट पढ़ने के लिए आने से कतराने। लगते हैं।

ब्लॉग पोस्ट लिख लेने के बाद एक बार उसकी वर्तनी और व्याकरण को जरूर चेक कर ले। अच्छी वर्तनी और व्याकरण आपकी पोस्ट में आप की प्रतिबद्धता और लेखन कला को दर्शाते हैं।



पोस्ट में निरंतरता का अभाव -- एक ब्लॉग के लिए या जरूरी होता है कि उसमें आर्टिकल लिखकर पोस्ट किया जाए। पर अगर आप एक पोस्ट लिखने के बाद दूसरी पोस्ट पब्लिश करने के लिए अधिक समय लेते हैं।  

यानी दो ब्लॉग पोस्ट के पब्लिश करने के बीच अधिक दिन लगाते हैं। तो यह पाठकों के साथ साथ सर्च इंजन के नजरिए से भी सही नहीं होता है। दो आर्टिकल के बीच ज्यादा दिनों के गैप होने से पाठक किसी दूसरे ब्लॉग में चले जाएंगे।

नियमित अंतराल पर आर्टिकल पोस्ट होने पर सर्च इंजन पोस्ट को जल्दी से क्रॉल करके इंडेक्स करता है।



रिसर्च ना करना-- ब्लॉग पोस्ट लिखने से पहले टॉपिक पर अच्छी तरह से रिसर्च ना करना। मतलब एक आधा अधूरा और जानकारी रहित पोस्ट लिखना। 

अगर टॉपिकऔर कीवर्ड के बारे में अच्छी और विस्तृत जानकारी नहीं होगी या सही रिसर्च ना किया गया हो। तो कोई कैसे उस विषय को अच्छी तरह व्याख्या कर पाएगा। 

पाठक किसी विषय की जानकारी के लिए पोस्ट पर आते हैं। वह उस विषय के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठी करना चाहते हैं। 

 इसीलिए आर्टिकल लिखने से पहले टॉपिक और कीवर्ड पर अच्छे से रिसर्च करना जरूरी है।

Blog post ke liye content research kaise Karen (in hindi )


छवियों का उचित क्रेडिट ना देना -- ब्लॉग पोस्ट में इमेज का खास महत्व है। एक इमेज पूरी पोस्ट को बयां कर सकती है। इमेज को देखकर लोग आसानी से समझ जाते हैं यह पोस्ट किस विषय पर आधारित है।

 नए ब्लॉगर अक्सर आर्टिकल में लगाने के लिए इमेजेस डाउनलोड करते हैं। पर जानकारी के अभाव में कभी-कभी कुछ कॉपीराइट इमेजेस को भी अपने ब्लॉग आर्टिकल में यूज कर लेते हैं।

अक्सर इस प्रकार के कॉपीराइट इमेजेस के यूज़ के लिए। हमें उस इमेज के मालिक को क्रेडिट देनी होती है। पर कुछ ब्लॉगर जानकारी के अभाव में उनको क्रेडिट नहीं देती है। और आगे चलकर उन्हें कॉपीराइट उल्लंघन का सामना करना पड़ता है।

ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए। या तो आप खुद से इमेज क्रिएट कर ब्लॉग में लगाएं। या फिर इमेज के ओनर को क्रेडिट अवश्य दें।

ब्लॉग वेबसाइट के लिए copyright free images कैसे बनाएं 2022 .


टारगेट ऑडियंस को इग्नोर करना--   जब भी कोई  आर्टिकल लिखता है।  उसका एक ही मकसद होता है। ज्यादा से ज्यादा लोग उसकी आर्टिकल को पढ़ें।  इसके लिए  ऐसी  जानकारियां लिखने की कोशिश की जाती है।  जिसे  अधिक से अधिक  लोग  जानना चाहते हैं।

पर नए ब्लॉगर सिर्फ आर्टिकल लिखते हैं।  उन्हें यह भी पता नहीं होता है।  उनके आर्टिकल को कौन  पढ़ने वाला है  तथा वे क्या पढ़ना चाहते हैं?  अगर आप अपने  पाठकों  की  रुचि  को नहीं पहचानेंगे। तो आप  कैसे जानेंगे कि आपके पाठक क्या पढ़ना चाहते हैं?

क्योंकि ऐसे आर्टिकल जिसके बारे में ना कोई सर्च करता है। और ना ही उसका कोई पाठक होता है। कैसे सफलता प्राप्त कर सकती है?  इसीलिए ब्लॉगिंग में सफलता के लिए जरूरी है पाठकों के  रूचि के अनुसार और निरंतर लिखा जाए।



डिजाइन खराब होना - ब्लॉग की डिजाइन एक महत्वपूर्ण पहलू होती है अपने पाठकों को आकर्षित करने के लिए। ब्लॉग की डिजाइन देख कर भी पाठक डिसाइड करते हैं इस पोस्ट को पढ़ना चाहिए या नहीं।

नए ब्लॉगर अक्सर अपने ब्लॉग को औरों से अलग बनाने के लिए। कभी-कभी ऐसे डिजाइन सिलेक्ट कर लेते हैं। जो ना तो रीडर्स फ्रेंडली होती है और ना तो seo फ्रेंडली ही होती है। ऐसी ब्लॉग या पोस्ट से रीडर्स और सर्च इंजन दोनों ही दूर रहते हैं।

ब्लॉग की डिजाइन में हमेशा साधारण , पढ़ने में आसान, सही कलर का चुनाव , रेस्पॉन्सिव डिजाइन, पेज लोडिंग , संबंधित चित्र , नेवीगेशन सिस्टम आदि को शामिल करना चाहिए।

Bloger me theme kaise upload kare | Blog me templete kaise lagaye


इंटरैक्टिव नहीं होना -- अपने ब्लॉग के आर्टिकल पर पाठकों के सुझाव या कॉमेंट पर प्रतिक्रिया ना देना आपके अनप्रोफेशनल और ब्लॉग के प्रति उदासीन रवैया को दर्शाता है। इससे ब्लॉग के पाठकों को लगेगा आप अपने पाठकों के प्रतिक्रिया को महत्व नहीं देते हैं।

आपकी यह कदम ब्लॉग की सफलता में बाधक साबित होते हैं। इसीलिए आपको अपने इस रवैया पर सुधार करना होगा। जितना हो सके पोस्ट में अपने पाठकों के सवाल-जवाब पर प्रतिक्रिया देने की कोशिश करें। 

आपके ब्लॉग के लिए आपकी हर एक पाठक की प्रतिक्रिया मूल्यवान है। यह आपको अपने आर्टिकल में सुधार करने के साथ साथ नई टॉपिक की आइडिया भी देता है।



कंप्लीट आर्टिकल ना लिखना -- आधी अधूरी जानकारी के साथ पूरी आर्टिकल ना लिखना एक ब्लॉग की सफलता को बाधित करता है। लोग ऐसे पोस्ट जो पूरी तरह तैयार ना किया गया हो उसे पढ़ने में अपनी रुचि नहीं दिखाते। और ऐसे ब्लॉग में दोबारा विजिट करना भी पसंद नहीं करते हैं।

एक ब्लॉग को सफल बनाने के लिए आर्टिकल को कंप्लीट तौर पर लिखना चाहिए। एक आर्टिकल लिखने का उद्देश्य यही होना चाहिए कि पाठकों को उनके सवालों का जवाब मिल सके। 

जिस भी टॉपिक पर आर्टिकल लिखना हो। उस टॉपिक से रिलेटेड जितने भी searches इंटरनेट में मौजूद हो कोशिश करें उनको अपने आर्टिकल में जरूर शामिल करें।

Bounce rate kya h ? Kyun hota h aur kaise kam kare

Blogger blog post me image upload kaise kare

Perfect blog post ke liye naye content ideas kanha se laye




सारांश


आज आपने ब्लॉगिंग के 10 कॉमन मिस्टेक के बारे में जाना। जो ज्यादातर ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर करते हैं। अगर आप भी अपने ब्लॉग पर यह मिस्टेक्स करते हैं। तो अपने ब्लॉग की सफलता के लिए आपको ब्लॉगिंग की इन गलतियों से बचना चाहिए।



 दोस्तों आप लोगों को इस पोस्ट में 10 blogging mistakes के बारे में जानकारी दी गई , जानकारी अच्छी लगी हो तो आपको भी अपनी इन गलतियों से बचना चाहिए। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पर कमेंट करें और अपने साथियों के साथ जरूर शेयर करें।